Spread the love

परिपाटी न्यूज़ संदीप कुमार सैनी

           किशनपुर जमालपुर निवासी बालिका के फीस जमा करने B.S.M काँलेज जाने पर युवती का अपहरण करने, डरा धमकाकर दुष्कर्म कर विडियो बनाने, कागजो पर साइन कराकर फर्जी विवाह तथा कानूनी कार्यवाही करने पर अपहृता तथा उसकी मां को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार करने मे भगवानपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
           घटना के बाद लगातार घर से फरार चल रहा आरोपी जुल्फकार उर्फ जुल्ला निवासी किशनपुर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। SO भगवानपुर पी.डी.भट्ट के नेतृत्व में थानास्तर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा निरंतर प्रयास कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17.10.21 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

पुलिस टीम-
SO पी0डी0 भट्ट
SI भावना पंवार
C. कुलवीर सिंह, C. करन कुमार, C. सुधीर चौधरी
C. सचिन, C. विनोद कुण्डलिया, C.Dr. लाल सिंह

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP