
रिपोर्ट – सुंदरलाल/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, लमगड़ा, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा पीपीएन। लमगड़ा के भांगादेवली ग्रामसभा में श्री गुरु गोरखनाथ रामलीला कमेटी द्वारा श्री रामलीला का शुभारंभ किया गया।

कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह द्वारा फीता काट कर गांव के सुख समृद्धि व जनता का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दी देवी, ग्राम प्रहरी जगदीश चन्द्र, रामलीला के संचालक शिवराम आर्य, उपाध्यक्ष बचीराम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह निर्देशक चंदन सिंह, सचिव सुन्दर लाल, दीवानराम,कुंदन सिंह, हरीशराम,जगदीश राम, गणेश राम,नंदन सिंह, रमेश भट्ट, नरेंद्र प्रसाद, नरी राम, हंसा राम तथा गांव के नवयुवक, महिलाएं व बच्चों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
