संवादाता:- बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:- हरिद्वार आज दिनांक 26/09/21को रविदास मंदिर सेक्टर 1 बीएचएल हरिद्वार में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के मुख्यमंत्री घोषित करने पर हाईकमान सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं हरीश रावत जी का आभार व्यक्त करने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया और अनुसूचित जाति के लोगों में हर्ष का विषय है जो के चरण सिंह चन्नी को आगे बढ़ाने के लिए संविधान को सही प्रावधान से लागू करने के लिए मौका मिला जिसमें उन्होंने एक बैठने के पश्चात बाल्मीकि समाज के अनुसूचित जाति के डीजीपी बाल्मीकि समाज से बनाएं उसके लिए हम उनका धन्यवाद और स्वागत करते हैं हाईकमान एवं हरीश रावत सोनिया गांधी राहुल गांधी ने बहुत प्रशंसनीय काम किया है पंजाब के मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति से चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है और हरीश रावत जी के यहां के एक बहुत बड़े कद्दावर नेता है
उन्होंने घोषणा की है कि उत्तराखंड में भी मैं अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं तो मेरा हाई कमान हरीश रावत जी से निवेदन है कि अनुसूचित जाति की संख्या 30% हरिद्वार में है उधम सिंह नगर में है और उनमें है उनमें हरिद्वार की जनसंख्या अनुपात के हिसाब से मैदानी क्षेत्र का मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति का घोषणा की जाएअनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुनील कुमार वरिष्ठ, कांग्रेसी नेता सीपी सिंह,वरिष्ठ नेता रोशन लाल,प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर,यूथ कांग्रेस महासचिव अमरदीप रोशन,पूर्व प्रत्याशी पार्षद मनोज जाटव, रोशन लाल,जिला उपाध्यक्ष कुशल पाल,वरिष्ठ नेता राजेंद्र चोटिला,जयपाल सिंह, जगपाल सिंह,अरविंद चंचल, राजेंद्र जाटव, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार,भंवर सिंह नरेश चनियाआना, आदि अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


