
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। विदुरकुटी पर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाने का एलान किया। किसानों को जल्द गन्ना मूल्य बढ़ाने का आश्वासन दिया। लगभग 24 मिनट के भाषण में योगी ने किसान, व्यापारी व आम जनता को साधा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा। बिजनौर के स्वाहेड़ी में बन रहा मेडिकल कॉलेज अब महात्मा विदुर के नाम से जाना जाएगा।

जिलेवासियों को बिजनौर का गौरवशाली इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि यह महाराजा दुष्यंत, भरत तथा महात्मा विदुर की भूमि है। शीघ्र ही गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा की जाएगी। योगी ने कहा कि हमारी सरकार जनता को समर्पित रही है। लगभग 35 चेकिंग प्वाइंटों पर लोगों की चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया। आरआरएफ, पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

सीएम ने स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम महात्मा विदुर के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि विदुरकुटी पर भी प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र पर काम चल रहा है। सभा स्थल की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए छावनी में तब्दील कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर भाषण शुरू करते ही महात्मा विदुर की धरती को नमन किया। सीएम योगी ने कहा कि यह किसानों को समर्पित सरकार है। अब हम जनता से समर्पण मांग रहे हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव ही प्रदेश का भविष्य तय करेंगे। पिछले चुनाव में हम नगीना में चूक गए थे, इस बार जीत का गणित पक्का करेंगे। सीएम ने जिला पंचायत चुनाव में जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख भाजपा के बनने पर खुशी जताई।गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रही। शिलान्यास में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, मोहित बेनीवाल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष), हरजिंदर कौर (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री), सुभाष बाल्मीकि(जिला अध्यक्ष), पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, विधायक सूची चौधरी बिजनौर, विधायक कमलेश सैनी चांदपुर, विधायक अशोक राणा धामपुर, विधायक ओम कुमार नहटौर, जिला प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया परिवहन मंत्री, इसी के साथ साथ जिलाधिकारी बिजनौर व पुलिस अधीक्षक बिजनौर के साथ-साथ तमाम पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।