Spread the love

संवादाता:- बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले उत्तराखंड के किसान 27 सितंबर को भारत बंद में शामिल होंगे लेकिन इससे पहले हरिद्वार में 22 सितंबर को महापंचायत का आयोजन कर विभिन्न मुद्दों पर किसान अपनी चर्चा करेंगें।रविवार को यूनियन के सुभाष नगर स्थित कार्यालय में संगठन की प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।संगठन का विस्तार करने, 22 सितंबर को हरिद्वार के लक्सर में महापंचायत की तैयारी और 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में शामिल होने वा विचार-विमर्श किया गया।22 सितंबर को लक्सर में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसको संबोधित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगेदेश में ऐसी सरकार बननी चाहिए जोकि किसानों के हितों को ध्यान में रखकर काम करे। उन्होंने कहा कि किसानों को अब संगठित होकर काम करना होगा। आज सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर किसान को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।बार बार आंदोलन करने और प्रदर्शन करने के बावजूद अन्नदाता की नहीं सुनी जा रही है। बैठक में उन्होंने कहा कि आज गुर्जर समाज राजनीतिक रूप से पिछड़ रहा है, जबकि इस समय गुर्जर और जाट समाज को एक साथ आंदोलन में सामने आने की जरूरत है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *