
संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलवीर सिंह ने अपने पुत्र स्वर्गीय मिकुल कुमार की द्वितीय पुण्यतिथि पर सामाजिक विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर फिल्म” नीरू “बनाने की घोषणा की है। ग्राम भरैरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कुलवीर सिंह के इकलौते पुत्र मिकुल कुमार की मृत्यु 16 सितंबर 2019 को हो गई थी। मिकुल कुमार बहुत होनहार अधिवक्ता और समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके पिता कुलवीर सिंह ने उनकी स्मृति में सामाजिक सेवा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक फिल्म ” नीरू” बनाने की घोषणा की है।जिसका विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित है। जिसमें बेटा बेटी को एक-समान समझने की शिक्षा दी गई है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी आलोक गोविल को दी गई है। गीत के के रंजन लिख रहे हैं।इस फिल्म में बालीवुड के कलाकारों के साथ जनपद की अभिनय की प्रतिभाओं को अभिनय करने का अवसर मिलेगा। आलोक गोविल द्वारा पहले भी कई सामाजिक फिल्मो का निर्माण किया गया है। जिनमें से कुछ फिल्मों को अवार्ड भी मिला है।
