
जिला मुख्य संवाददाता-देवेश्वर धीमान/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया
बिजनौर परिपाटी न्यूज। वर्तमान में युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के विस्तार के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है जिसके चलते उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा की । जिसमें रोबिन चौधरी को जिला बिजनौर का जिला अध्यक्ष चुना गया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है और सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहे हैं ! इसी के चलते आज 3 सितम्बर को रोबिन चौधरी जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बिजनौर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एक भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम मेरठ रोड स्थित कान्हा बैंकेट हॉल बिजनौर पर हुआ। रोड शो कान्हा बैंकट हॉल से लेकर जजी चौक,शक्ति चौक, थाना

कोतवाली, बेरियल, नूरपुर तिराहा, चांदपुर की चुंगी, गुरुद्वारा, पृथ्वीपुर फार्म, गंज तिराहा से होते हुए रोबिन चौधरी के ग्राम मोल्हडपुर निजी निवास स्थान पर जाकर समाप्त हुआ। रोड शो के चलते जब परिपाटी न्यूज़ ने रोबिन चौधरी जिला अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) से बात की तो उन्होंने बताया कि मुझे अखिल विद्यार्थी परिषद में सेवा करने का मौका मिला था उसमें भी मैंने सेवा की और अब मुझे भारतीय जनता पार्टी में सेवा करने का मौका मिला है तो अपने इस दायित्व को भी में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा ! आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का

आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व आभारी हूँ जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और मुझे ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी । इसी के चलते उन्होंने अपने सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं जो मेरी पहचान है जिनके बल पर मैं यहाँ तक पंहुचा हूँ । जब परिपाटी न्यूज़ न ऐश्वर्य मौसम चौधरी (युवा नेता भाजपा ) से बात की तो उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अबकी बार उत्तर प्रदेश में साड़े तीन सौ प्लस सीट के साथ सरकार बनायेगी करेगी परिपाटी न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी के पिता चौधरी ब्रहमपाल सिंह से बात की उन्होंने रोबिन चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि रोबिन चौधरी पहले से समाज सेवा से जुड़े कार्यो में सलंग्न रहा है और रोबिन चौधरी के नेतृत्व में जिला बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा एक नई उचाईयों को छुएगा और भारतीय जनता पार्टी जिले आठो सीटों पर परचम लहराने में कामयाब होगी परिपाटी न्यूज़ ने बिजनौर जनपद

खादर क्षेत्र सलेमपुर से रोबिन चौधरी का स्वागत करने आये उदयवीर सिंह (सलेमपुर से भाजपा नेता) से बात की तो उन्होंने भी 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही । रोड शो में जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि(भारतीय जनता पार्टी), हरजिंदर कौर (मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी),ऐश्वर्या मौसम चौधरी (युवा नेता),रवि चौधरी
(भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष), निशांत राठौड़ (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महामंत्री), जितेंद्र वेस (प्रांत महामंत्री हिंदू जागरण मंच) ललित चौधरी (झालू मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी), विक्की जोशी (युवा नेता चांदपुर ),अनुराग जोशी ( युवा नेता झालू), अवनीश जोशी (युवा नेता नांगल), राजू उपाध्याय (मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी), रवि शेखर तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर जाट एकता महासभा), मोहित चौधरी (युवा नेता शाहपुर), विशाल चौधरी चौधरी ब्रहमपाल सिंह ( पिता रोबिन चौधरी जिला अध्यक्ष भाजयुमो), उदयवीर सिंह ( भाजपा नेता सलेमपुर खादर) के साथ -साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अन्य लोग भी सम्मिलित रहें l