Spread the love

संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया

सहारनपुर (परिपाटी न्यूज) सितम्बर, एसएसपी डा. एस.चन्नप्पा ने कहा कि पुलिस महिलाओं
व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति गम्भीर है। यदि कही कोई भी असामाजिक तत्व
कोई गलत हरकत करता है तो तत्काल इसकी सूचना महिला पुलिस को दें। वरिष्ठ


पुलिस अधीक्षक डा. एस. चन्नपा आज यहां नगर कोतवाली परिसर में आयोजित मिशन शक्ति-3 के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस दिशा में बहुत काम किया गया है। इस कारण अब कहीं से भी छेड़छाड़ की कोई सूचना नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग 200 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। यदि कहीं इस तरह की किसी घटना की जानकारी मिलती है तो उससे पुलिस को अवगत
कराएं ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके हितों के लिए चलाई जा रही


विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। एसपी सिटी
राजेश कुमार सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में
जानकारी दी। सी.ओ. सिटी प्रथम सीपी शर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 एवं अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पंकज पंत, उपनिरीक्षक विपिन त्यागी, नवाबगंज चौकी इंचार्ज संदीप आधान, नुमाइश कैम्प चौकी इंचार्ज रणपाल सिंह, घंटाघर चौकी इंचार्ज अतुल


कुमार, चौकी इंचार्ज मालीगेट जयविंदर सिंह, उपनिरीक्षक आदेश पाल सिंह, गजेंद्र सिंह महिला उपनिरीक्षक सुनीता मालान, नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सिम्पल मकानी, समाजसेवी सिमरन गुम्बर, पीचग्रोव स्कूल एवं नेशनल पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाओं सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद