Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संदीप कुमार सैनी

      लंढोरा में स्थित शिकारपुर रोड पर नवोदय विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कैंपस में बने बालक छात्रावास की खिड़की को काटकर सेंधमारी कर वहां से करीब 55 सीलिंग फैन, स्विच बोर्ड्स और एमसीबी चोरी करने के सम्बन्ध में दिनांक 17 अगस्त 2021 को कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

      उपरोक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए SHO मंगलौर के दिशा निर्देशन में चौकी लंढोरा में SI नितेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा स्कूल के आसपास लगे कैमरे से फूटेज चैक करते हुए सुरागरसी पतारसी हेतु पारंपरिक तरीके से मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

      टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के अन्दर ही बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दिनांक 18 अगस्त 2021 की सांय अभियुक्त अवनीत उर्फ़ भुरू पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम शिकारपुर को चोरी के 03 पंखे और 03 स्विचबोर्ड्स के  साथ ग्राम शिकारपुर के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने बेचने वाले कबाड़ी इस्लाम पुत्र नसीम खान निवासी ग्राम जोरासी थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की  जोकि लंढौरा जौरासी रोड पर अपनी कबाड़ी की दुकान चलाता है को भी चोरी के 8 पंखे और 17 स्विचबोर्ड्स , स्विच रेगुलेटर  के साथ गिरफ्तार किया गया । इस घटना कारित करने में दो और अभियुक्त प्रकाश में आए हैं जिनकी तलाश हेतू दबिश दी जा रही है। 
      गिरफ्तार अभियुक्त अवनीत से पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण पिछले 20 - 25 दिनों से रोज नवोदय विद्यालय के पीछे बनी 6 फीट की दीवार को फांदकर पंखे और स्विचबोर्ड्स चोरी कर रहे थे और उसे आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त ने अपने हिस्से का सामान इस्लाम कबाड़ी को सस्ते दामों में बेच दिया। अभियुक्त गण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP