Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज बिजनौर (परिपाटी न्यूज) बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र में ग्राम पंचायत निजामत पुरा गंज में कोविड19 का टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसमें पूर्ण रूप से अव्यवस्था देखने को मिल रही है जिसके चलते लोग बहुत परेशान हो रहे हैं । जैसे कि आप सभी जानते हैं किस शासन द्वारा वैक्सीनेशन का कार्य जोरों से चल रहा है तथा बहुत ही सुचारू रूप से हो रहा हैं लेकिन अगर रुख ग्रामीण क्षेत्रोंकीतरफकिया जाए तो सारे दावे कागजी दिखाई देते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मनमानी चला रहे डॉक्टर व नर्स जिसके चलते लोग टीकाकरण अभियान में भाग लेने से असमर्थ हो रहे हैं । आज दिनांक 03/07/2021 को जैसे ही ग्रामीणों को टिकाकरण की खबर मिली तो प्रार्थमिक

स्वस्थ केंद्र पर लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया और देखते ही देखते स्वास्थ केंद्र लोगो की भीड़ से भर गया । एक तरफ जहां सरकार सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्वास्थ केंद्र पर लोग बिना मास्क व पहले मेरा टिकाकरण को प्राथमिकता देते हुए एक दूसरे के उपर चढ़ते नजर आए । जिससे कोरोना का खतरा बढ़ने की संभावनाएं बनती है। जब परिपाटी न्यूज़ की टीम ने डॉक्टर मदन ब्लॉक

प्रभारी हलदौर से बात की तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर काम ठीक चल रहा है और थोड़ी नेट की दिक्कत की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है । यदि बात करें डॉक्टर और नर्स की तो वह स्टाफ भी कम है जो कि तीन व्यक्ति इस कार्य को कर रहे हैं तथा क्षेत्रीय ए.एन.एम. बबीता से जब परिपाटी न्यूज़ ने बात करनी चाही तो उन्होंने पत्रकार चौथा स्तंभ जोकि जनता की आवाज उठाने के लिए हर कार्य को संभव करता है, से अभद्रता के साथ बात की लेकिन जब ऐसे एएनएम की बात आती है तो  अव्यवस्था बिगाड़ने में सबसे आगे रहते हैं । इसी के साथ जब परिपाटी न्यूज़ की टीम ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क साधने की कोशिश की तो चिकित्सा अधिकारी ने नंबर गलत बताते हुए फोन काट दिया और यह जानकारी दी कि नंबर बदल गया है ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद