Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ परमेंद्र नारायण जिला क्राइम रिपोर्टर

पीपीएन/ रूडकी- मंगलौर के कुमराडा गांव में मंदिर बनाए जाने को लेकर एक जाति के लोग और पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए। पुलिस प्रशासन का दावा था कि मंदिर सरकारी भूमि पर बनाया जा रहा था और शिकायत के बाद मंदिर का काम रुकवा दिया गया। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग जमा हो चुके थे और समझाने के बाद भी मंदिर निर्माण पर अडे रहे। पुलिस कार्रवाई के बीच लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर भीड को तितर बितर किया। वहीं लोगों को समझाने गए भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की ना तो प्रशासन ने मानी और ना ही लोगों ने एक सुनी। पुलिस ने जबरन लोगों को वहां से हटा दिया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में रोष है जबकि प्रशासन का दावा है कि जिस जगह मंदिर बनाया जा रहा था वो भूमि तालाब की है। वहीं पथराव में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। उधर, पुलिस विरोध करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP