गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर मे कार्यक्रम के दौरान 251 कन्याओं के विवाह एवं निकाह की रस्में विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराई गईं। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के भी अपने सपने और अरमान होते हैं। उनकी खुशियों में सहभागी बनना और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। इस भव्य आयोजन में धर्मा सलमान खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सेरा बलकृष्ण आचार्य, मासूम शर्मा, सोनिया शर्मा और प्रसिद्ध गायक मीका सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विधायक उमेश कुमार शर्मा के इस प्रयास की कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। 251 बेटियों के नए जीवन की शुरुआत का यह आयोजन केवल विवाह समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने और सामाजिक एकता का संदेश देने वाली एक यादगार पहल बन गया।
