Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर((परिपाटी न्यूज़)विधानसभा क्षेत्र चांदपुर में राष्ट्रीय लोक दल के निवर्तमान प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी जी के नेतृत्व में लगातार ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सैदाबाद में वरिष्ठ नेता नईम चेयरमैन जी के नेतृत्व में मुस्लिम एवं दलित समाज के लोगों ने अशोक चौधरी जी का ट्रैक्टरों, डीजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ट्रैक्टरों और डीजे के साथ हुए भव्य स्वागत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के विचारों को आगे बढ़ाने तथा केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शीशपाल राठी, क्षेत्रीय महासचिव योगेंद्र प्रधान, जिला महासचिव डॉ. विपिन तोमर, वरिष्ठ नेता अकरम उस्मानी, अशफाक प्रधान, भूदेव तोमर,सतवीर प्रधान, राजीव चौधरी, मतलूब कुरैशी, पंजाब सिंह चीमा, शब्बू शेख एवं शब्बू डीलर, इकबाल खान,पूर्व जिला महासचिव गजेन्द्र सिंह, युवा विधानसभा अध्यक्ष रवि गांधी, किसान प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर गजेन्द्र सिसोदिया, विकास चौधरी, प्रीत ढाका सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *