Spread the love

प्रभात कुमार त्रिपाठी

लखीपुर खीरी {परिपाटी न्यूज } विकासखंड मोहम्मदी की ग्राम पंचायत बगरेठी में टूटी नालियां और जगह-जगह जमा गंदा पानी स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रहा है। नालियों की बदहाली से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी और जलभराव से मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।गांव की गलियों में नालियों की मरम्मत और नियमित सफाई की जरूरत साफ नजर आ रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ग्राम पंचायत स्तर पर समस्या का संज्ञान लेकर जल निकासी और सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

ग्राम प्रधान रामवीर सिंह के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायत में नालियों की मरम्मत और सफाई को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं, यह सवाल बना हुआ है। प्रशासन से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत में टूटी नालियों की मरम्मत, गंदगी की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को गंदगी और संभावित बीमारियों के खतरे से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *