Spread the love

अभिषेक पाण्डेय
लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़)शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर महानवमी के अवसर पर 143 कस्ता विधानसभा क्षेत्र के खंजन नगर गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश कुमार भार्गव ‘पप्पू प्रधान’ ने अपने गांव में विधि-विधान से माता रानी का पूजन-अर्चन किया और हवन में आहुतियां देकर जगत जननी मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।महानवमी के पावन अवसर पर माता रानी की आराधना करते हुए पप्पू प्रधान ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें शक्ति, भक्ति, त्याग और सेवा का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना से हमें बुराइयों पर अच्छाई की जीत और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।पप्पू प्रधान ने कहा माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।

क्षेत्र का प्रत्येक परिवार सुखी और समृद्ध हो, युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो तथा गांवों में आपसी प्रेम और भाईचारा कायम रहे। मां दुर्गा सभी के जीवन से दुख-दर्द दूर करें और हर घर में सुख, शांति एवं खुशहाली का वास हो। हम सभी को धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी सद्भाव को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार समाज को एकजुट करने तथा आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नवरात्र हमें नारी शक्ति के सम्मान, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।महानवमी के अवसर पर माता रानी की आराधना के साथ क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना की गई। भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा के जयकारों के साथ श्रद्धा और आस्था का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *