सेवा संकल्प अभियान के तहत धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित
अफजाल हुसैन
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के 1,830 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर धन्यवाद रैली एवं धन्यवाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली के दौरान विभिन्न नारों के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनका मानदेय ₹8,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने इसे 50 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि बताते हुए इस निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री एवं मा. मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कहा कि मानदेय में वृद्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इससे वे अपने बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

