Cricket ball resting on a cricket bat on green grass of cricket pitch
Spread the love

इशिका तंवर ने धैर्य भरी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 10 रन बनाए

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज) किरतपुर श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया ।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देव एकादश ने 38 ओवर में आल आउट होकर 147 रन का स्कोर बनाया ।उनकी ओर से आरिज़ सिद्दीकी ने 25 ,दिव्यांश कुमार ने 20, देव चौधरी ,धैर्य रस्तोगी और अंकुर पाल ने 10-10 रन के स्कोर बनाये । तन्मय एकादश टीम की ओर से ज़ैनुल खान व पुनीत ने एक -एक विकेट प्राप्त किया और गगन चौधरी ने 2 व आर्यन राजपूत ने 3 विकेट निकाले ।

Cricket ball resting on a cricket bat on green grass of cricket pitch

बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए तन्मय एकादश ने यह नजदीकी मुकाबला 1 विकेट से जीत लिया ।उनकी ओर से तनिष्क चौधरी ने 15, तन्मय राठी ने 25 , इशिका तंवर ने 10, गगन चौधरी ने 18 व धैर्य रस्तोगी ने 12 रन का स्कोर बनाया । इस मेच 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी 10 वर्षीय इशिका तंवर ने अंत तक बल्लेबाज करते हुए कुल 53 गेंद खेलते हुए 10 रन बनाए। गेंदबाजी टीम से निशांत कुमार ने बढ़िया खेल दिखाते हुए 6 विकेट प्राप्त किये ।देव चौधरी ने 2, दिव्यांश कुमार व वरुण सिंह ने एक -एक विकेट निकाला।प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन राजपूत को दिया गया ।मैच का संचालन परोपकार सिंह द्वारा किया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *