
एसपी तंवर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज), किरतपुर।24 अक्टूबर 2025 को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया । जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देव एकादश ने 38 ओवर में आल आउट होकर 106 रन का स्कोर बनाया ।उनकी ओर से अक्ष प्रताप सिंह ने 25, वेदांश चौधरी ने 15 व समर्थ धामा ने 10 रन बनाए ।गेंदबाजी टीम की ओर से रुद्र प्रताप,अशज़ ,आदि सीमार व शिवांश ने एक – एक विकेट निकाला।

निशांत सिंह ने 2 व विदित कौशिक ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहनूर एकादश ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से मैच जीत लिया।उनकी ओर से शिवांश राणा ने 43, तन्मय राठी ने 33, व रुद्र प्रताप ने 18 रन का योगदान दिया ।गेंदबाजी टीम से देव चौधरी को एकमात्र सफलता मिली। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ ।प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश राणा को दिया गया ।मैच का संचालन परोपकार सिंह द्वारा किया गया।