Spread the love

एसपी तंवर

बिजनौर (परिपाटी न्यूज), किरतपुर।22 अक्टूबर 2025 को श्री रघुनाथा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा किरतपुर क्रिकेट ग्राउंड पर एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया ।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नैतिक एकादश ने 35 ओवर में आल आउट होकर 149 रन का स्कोर बनाया ।उनकी ओर से रुद्र प्रताप सिंह ने 40, देव चौधरी ने 13,निशांत कुमार ने 10 व अरनव त्यागी ने 16 रन का स्कोर बनाया।गेंदबाजी टीम की ओर से शौर्य सिंह , तन्मय ,विहान व ज़ैद ने एक-एक विकेट निकाला।निशांत सिंह व मानविक अग्रवाल ने दो -दो विकेट प्राप्त किये।

अक्ष प्रताप सिंह ने 3 विकेट निकाले।बाद में लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्ष एकादश की टीम 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई और मैच रोमांचक तरीके से टाई हो गया ।उनकी ओर से अक्ष प्रताप ने 20, आरिज़ सिद्दीकी ने 60 व समर्थ धामा ने 40 रन का स्कोर बनाया।गेंदबाजी टीम से हार्दिक भारद्वाज व राजवंश चौधरी ने 2-2 विकेट निकाले और साथ ही अरनव त्यागी को 1 विकेट मिला ।सुपर ओवर में अक्ष एकादश ने 6 रन बनाए । जिनको नैतिक एकादश ने नैतिक के 4, व रुद्र के 3 रनों के द्वारा बनाकर जीत लिया गया ।प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रुद्र प्रताप को दिया गया। मैच का संचालन परोपकार सिंह द्वारा किया गया ।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *