Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर,शासनादेश पर चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत गुरूवार को आर आर पब्लिक स्कूल में 240 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विशेष टीकाकरण अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई । शिविर के पहले दिन विद्यालय के 240 छात्रछात्राओं को टीके लगाए गए। इस विशेष टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता,विद्यालय के चैयरमैन

डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय कुमार गंधर्व ने फीता काट कर किया। टीकाकरण अभियान के पहले दिन विद्यालय के 240 छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य कर्मी मीना कुमारी, प्रियंका, निधि गौड़ द्वारा वेक्सीन लगाई गई। मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक करते हुए परामर्श दिया गया। साथ ही चिकित्सकों ने बच्चों से अपने घरों के आसपास साफ- सफाई करने पर भी जोर दिया गया । जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि सरकार ने इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत मौसम परिवर्तन के साथ बच्चों में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए की गई है जिसमें मुख्य रूप से काली खांसी, टिटनेस, गलाघोंटू जैसी बीमारी से बचाव के लिए इसको शुरू किया गया है। विद्यालय के चैयरमैन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता ने बच्चों से कहा कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए हमे सावधानी बरतें की जरूरत है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सरकार की अच्छी पहल का ह्रदय से हम आभार व्यक्त करते हैं।इस अभियान के पहले चरण में विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक, कक्षा पांच व कक्षा दस के बच्चों को शामिल किया गया है। अभियान को गति प्रदान करने के लिए छात्र – छात्राओं के माता-पिता का सहयोग बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, कुमुद शर्मा,गुलजार त्यागी, मोहित कुमार टीकम सिंह, चंचल कटारिया, कपिल कुमार, रीता त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद