
रिपोर्ट/जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)
नजीबाबाद,बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) क्षेत्र वरिष्ठ अधिवक्ता व बारसंघ के पूर्व अध्यक्ष आसिफ हुसैन एडवोकेट के अज्ञात व्यक्तियों ने सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ हुसैन एडवोकेट शाम को लगभग 8 बजे अपनी बाइक से कोटद्वार मार्ग स्थित मंडी समिति के निकट गए थे। जैसे ही उनकी बाइक मंडी समिति के तिराहे पर

पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक धीमी की तो अचानक एक अज्ञात हमलावर बाइक से आया और उनके सिर में ईट मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि वह वहीं पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही उनका बेटा वहां पर पहुंचा और उन्हें इलाज के लिए पहले सेंट मैरी अस्पताल ले गया।

उसके बाद नजीबाबाद के प्रसिद्ध एच एम एच हॉस्पिटल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आसिफ हुसैन एडवोकेट के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सर की हड्डी टूटी हुई बताई। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है बता दे की कुछ दिनों पहले भी उनका पीछा कुछ लोगों ने बाइक से किया था लेकिन वह अपनी जान बचाकर भाग निकलने में कामयाब रहे फिलहाल आसिफ हुसैन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।