Spread the love

रिपोर्ट ,अमित कुमार ( परिपाटी न्यूज़)

कांठ, मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़)नगर पंचायत कांठ मे विकास कार्य करवाने में नगर पंचायत प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सभासदों ने धरना दिया 16 सभासदों ने नगर पंचायत के सभागार मे विकास कार्यों की अनदेखी के चलते नगर पंचायत में धरने पर बैठ गये। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन देकर वार्ड समस्याओं के बारे में बताया गया लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद पर मनमाने तरीके से विकास कार्य कराए जाने का आरोप लगाया हैं।बताया कि वार्ड में ना ही नियमित रूप से सफाई हो रही है। ना ही कोई विकास कार्य किया जा रहा है। बताया कि, वार्ड में विद्युत पोल पर एलईडी लाइट लगायी जाये, पानी के लिए हैंड पंप और खराब पड़े

हैंडपंप को ठीक करने संबंधित आदि मांगों को लेकर धरना दिया गया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर बदले की भावना से कार्य कराने का आरोप भी लगाया है क्षेत्र के समस्त सभासदों ने एक स्वर मेंकहा कि वार्ड में यदि विकास कार्य मानको के अनुरूप नहीं कराए गए तो नगर पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल अहमद का कहना है कि अभी नगर पंचायत कांठ का अध्यक्ष बने हुए मुझे केवल एक वर्ष हुआ है और एक वर्ष में अनेकों विकास कार्य किया जा चुके हैं। अभी तो 4 साल और शेष हैं। उन्होंने 4 साल में काठं की तस्वीर बदलने का दावा भी किया। और कहा की किसी भी वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव नहीं किया गया। विकास कार्यों में कोई भी पार्टी बाजी नहीं की जा रही है। सभी को साथ लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *