
रिपोर्ट, अमित कुमार (परिपाटी न्यूज़)
कांठ, मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़) नगर पंचायत कांठ जिला सहकारी बैंक साधन सहकारी समिति चौहान नंबर 3 से जिन किसानों ने फसली ऋण लिया है वह अपने ऋण का ब्याज जमा करने जब बैंक पहुंचे तो एम डी सौरभ कुमार द्वारा तीन प्रतिशत ब्याज के स्थान पर सात प्रतिशत ब्याज की मांग की गई और ऊपर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि चार प्रतिशत की रकम आपके खाते में वापस आ जाएगी जिसपर हमने एमडी सौरभ कुमार से लिखित में देने को कहा तो उन्होंने कहा दिया

की हमारे पास लिखित में कोई आदेश नहीं है इसलिए हम भी लिखकर नहीं दे सकते इस तरह से किसानों को खुलेआम लूटने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कल दिनांक 25 तारीख को कांठ रियासत गेट पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु आज नगर कांठ में किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया जब तक किसानो की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा और पांच किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे इस अवसर पर मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू, जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष हाजी इमरान, तहसील प्रभारी राजेंद्र सिंह भगत जी , मीडिया प्रभारी गुड्डू घोसी, युवा नेता नितिन विश्नोई,संदीप विश्नोई,संजय विश्नोई, अरविंद राणा, सचिन विश्नोई, जयप्रकाश प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, ब्रजपाल सिंह, डाक्टर राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे