
रिपोर्ट, अमित कुमार ( परिपाटी न्यूज़)
कांठ,मुरादाबाद ( परिपाटी न्यूज़)पंचायत भवन के जिगर मंच पर सोशल फाउंडेशन मुरादाबाद के तत्वाधान में कक्षा केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा “पराली न जलाओ” की एक प्रस्तुति की गई।
भारत सरकार द्वारा जब अपने सभी किसान भाइयों से पराली न जलाने का आग्रह किया गया था तो सोशल फाउंडेशन के सीईओ डा० अनुज अग्रवाल अपने संस्था के साथियों के साथ जाकर लगभग पचास से भी अधिक गांव में जाकर किसान भाइयों को समझाया था और

जिसका प्रसारण राष्ट्रीय दूरदर्शन चैनल द्वारा भी प्रसारण किया गया था। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के संयोजन एवं निर्देशन में कक्षा केंद्र के एम डी रजत प्रभाकर ने विद्यार्थियों के साथ एक शानदार प्रस्तुति की गई जिसमें एक विद्यार्थी किसान के समक्ष दो टीमों को बनाया गया जिसमे से एक टीम पराली जलाने के पक्ष में जबकि दूसरी टीम ने पराली न जलाने के पक्ष में अपनी बातों को रखकर एक जोरदार संवाद किया। जिला

प्रशासन से अपर जिलाधिकारी प्रशासन, गुलाबचंद एसडीएम बिलारी मनी अरोड़ा ,एसीएम प्रथम, द्वितीय एसडीएम कांठ, जिला कृषि अधिकारी, प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा बाबा संजीव आकांक्षी आदि सभी ने जिगर मंच पर प्रस्तुत की गई लघुनाटिका की प्रसंशा की।
इस संवाद को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बहुत ध्यान से सुना और प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए सोशल फाउडेशन के डा० अनुज अग्रवाल, कक्षा केंद्र के एम० डी० रजत प्रभाकर, शुभम दिवाकर, पल्लवी गुप्ता, अनुष्का अग्रवाल सहित सभी उन सदस्यों को सम्मानित किया जिन्होंने डा० अनुज अग्रवाल का पराली न जलाओ की मुहिम में साथ दिया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी विद्यार्थियों की प्रस्तुति प्रशंसा करते हुए कक्षा केंद्र को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कक्षा केंद्र के विद्यार्थी तथा सोशल फाउंडेशन की सदस्यों में दीपांशु सक्सेना, गौतम सिंह, सलोनी जैन, विजेंद्र सिंह, स्पर्श गुप्ता आदि उपस्थित रहे।