Spread the love

रिपोर्ट– एसपी तंवर

किरतपुर, बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) ।रालोद के चौधरी शोएब ने कि बागपत में अपनी टीम के साथ बागपत से राष्ट्रीय लोकदल व भाजपा गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर राजकुमार सांगवान के लिए लोगों से वोटो की अपील की। बड़ौत विधान सभा व सिवाल विधानसभा में लोगों से वोटो की अपील करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में चल रही

कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भविष्य में देश को और अधिक शक्तिशाली बनाने की बात की। इसी के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल के चुनावी कार्यालय बड़ौत में भी चुनाव को लेकर चर्चा हुई । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष नगीना चौधरी कल्लू सिंह सारंग, जिला महासचिव चौधरी अलबेल ,जिला महासचिव गजेन्द्र , जिला उपाध्यक्ष युवा रालोद राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर चौधरी शोएब, हकीम मुक्शित ख़ान , नसीम अर्शी खान , वंश सारंग, संदीप कुमार आदि इस अवसर पर मौजूद रहें तथा गांव गांव जाकर विशेष तौर से मुस्लिम व सभी समाज के लोगो को नल के निशान पर वोट डालने की अपील की ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद