Spread the love

संवाददाता अजमल अंसारी

चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)दरअसल मामला जिला बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम हीमपुर बुजुर्ग का है । हीमपुर बुजुर्ग निवासी निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल्ला ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया है कि गांव के ही अली वारिस , सरफराज , नौशाद , इरशाद उर्फ भूरा , शहजाद , फरमान , फैसल , य लोग झगड़ालू व शकीरा किस्म के व्यक्ति है । 8 मार्च 2024 को करीब 10:30 बजे यह सभी आरोपी लाठी , डंडे व धारदार हत्यार लेकर घर में घुस गए थे पीड़ित के दो महिलाओ सहित लोग घायल हुए थे । सभी के गंभीर छोटे थी वह थाने भी गया था वहां किसी ने नहीं सुनी । और पुलिस में उल्टा ही मुकदमा हम पर ही लिख दिया है। पीड़ित निजामुद्दीन 13 ,14 मार्च को पुलिस

अधीक्षक व डीआईजी को भी प्रार्थना पत्र दिया था । उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है । उसके बाद पीड़ित पुलिस महानिदेशक के पास पहुंचा तब जाकर सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर थाना चांदपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराई है पीड़ित ने य भी आरोप लगाया है कि जान माल का खतरा भी है और आरोपी खुले में घूम रहे हैं स्थानीय थाना पुलिस ने पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुड़ गई है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद