
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगर के मोहल्ला कबीर नगर निवासी परी गार्डन के स्वामी नरेश कर्णवाल की पुत्री अनुष्का कर्णवाल ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 435 वा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवारजनों, जिले का नाम रोशन किया।
अनुष्का कर्णवाल का यूपीएससी में चयन होने पर परिजनों सहित पूरे श्रेत्र में खुशी का माहौल है। इस सुचना को सुनकर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अनुष्का कर्णवाल ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट सेंट मैरी धामपुर से टॉप किया ग्रेजुएशन लेडी श्री राम कॉलेज दिल्ली से किया तथा दिल्ली से ही यूपीएससी की कोचिंग की। अनुष्का शुरुआत से ही यूपीएससी पर फोकस करती थी अनुष्का ने इस सफलता का श्रेय अपने पूजनीय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।
अनुष्का की नानी अंगूरी देवी, मामा मनोज कर्णवाल, मामा बृजेश कुमार बिरजू, परिवार सहित हापुड़ से आशीर्वाद देने नूरपुर पहुंचे|
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन उमेश कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, राजन कर्णवाल, डी सी बी चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नितिन शर्मा, बॉबी चौधरी, वैभव चौहान आदि ने अनुष्का कर्णवाल को शुभकामनाएं दी।