Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)स्योहारा रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब से खालसा पंथ साजना दिवस पर आयोजित कीर्तन दरबार से शामिल होकर परिवार के साथ घर लौट रही बालिका की महिंद्रा पिकअप से टकराकर मौत हो गई।
कस्बे के खालसा कालौनी निवासी सरदार सतवीर सिंह की चौदह वर्षीय पुत्री मनप्रीत कौर रविवार की रात करीब नौ बजे स्योहारा रोड़ स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार साहिब में खालसा पंथ साजना दिवस पर आयोजित कीर्तन समागम में शामिल होकर परिवार के साथ घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्योहारा रोड़ पर शहनाई वैकेंट हाल के सामने सड़क पार करते समय महिंद्रा पिक अप दूध की गाडी ने उसे टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे घायलावस्था में उपचार के लिए निजी चिकित्सक पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे धामपुर ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने मना कर दिया। परिजन उसे बिजनौर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। पिता सतवीर सिंह की माली हालत बेहद खराब बताई जाती है। पिता दुकान और माता प्राईवेट स्कूल में नौकरी कर अपनी इकलौती पुत्री का पालन पोषण व पढाई करा रहे थे। मृतका कक्षा चार की छात्रा थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने घटना को अंजाम देकर भागी महिंद्रा पिकअप को तलाश कर कब्जे में लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *