
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांव में जनसंपर्कर दीपक सैनी के लिए वोट मांगे । हीमपुर बुजुर्ग में सैकड़ो ग्राम वासियों स्वामी जी का ढोल नक्काड़ो के साथ पुष्प माला पहना कर जोरदार स्वागत किया वही हीमपुर बुजुर्ग के जिम्मेदार रईस अहमद अंसारी के निवास पर सैकड़ो की भीड़ को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कई बार जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद अंसारी का नाम लेते हुए कहा कि हीमपुर बुजुर्ग में रोड टूटा हुआ था पानी भरा रहता था आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी शफीक अहमद अंसारी के प्रयास से हमने वो सड़क बनवाई उन्होंने आगे बताया इंडिया गठबंधन प्रत्याशी दीपक सैनी को जिताने के लिए सैनी समाज , अंसारी समाज के साथ-साथ सर्व समाज हमारे साथ है।

दरअसल आपको बता दे की आज विधायक स्वामी ओम जी ने चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना , हीमपुर बुजुर्ग , इस्माइलपुर , बिराल , धुंधली , बूचा नंगल , चेहली कोर्ट , आदमपुर , तंगरोला , लिंडरपुर आदि मे डोर टू डोर जनसंपर्क किया जिसमें चांदपुर विधायक (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) माननीय स्वामी ओमवेश जी ने लोकसभा चुनाव की चर्चा की एवं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, पार्टी (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी दीपक सैनी को आने वाली 19 अप्रैल 2024 को साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से कामयाब बनाने की अपील की एवं सभी ग्राम वासियों ने कहा की एक-एक वोट साइकिल के सामने वाला बटन दबाकर दीपक सैनी को कामयाब बनाने का विश्वास दिलाया।

इस दौरान माननीय स्वामी ओमवेश , चौधरी आदित्य वीर , चौधरी संसार सिंह , नाजिम खान , चौधरी ब्रह्मपाल , चौधरी तोमर , मुकेश यादव , बाबूराम यादव , संसार सिंह मिठनपुर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।