
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत गन्ना सहकारी समिति में सम्पन्न हुई।
राजपाल लांबा की अध्यक्षता में हुई पंचायत का संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने किया। पंचायत में आवारा पशु के निजात व
बिजली के मीटर लगाने का पुरजोर विरोध किया गया। पंचायत में गन्ना सहकारी समिति में चार गोदाम है जिसमें एक चल रहा है और तीन गोदाम खुलवाने की मांग रखी

गई आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाना तहसील में विरासत दाखिल खारिज पर भारी समस्या बिजली विभाग द्वारा नलकूपों पर बिजली मीटर नलकूपों पर नहीं लगाये जाए और बिजली के जर्जर तार बदल बाये जाएं और पंचायत में कुछ किसानो ने संगठन की सदस्यता ली नये सदस्य मास्टर गजेंद्र सिंह सैनी बिजयनगला अकरम नूरपुर शाहिद अल्वी ग्राम बेड़ा संजीव चौहान नैनूनांगल हेमराज सिंह सैनी मंडोरा यशवीर चौधरी बुडपुर ने सदस्यता ग्रहण की ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर अमरपाल चौधरी जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री अशोक धनगर युवा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी ब्लॉक प्रभारी बबलू यादव ब्लाक मिडिया प्रभारी मनीष धनकर युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन धनकड़ यादराम सिंह मास्टर सूरज सिंह कपिल धनकड़ संजीव देशवाल भोपाल सिंह नरेश सिंह भूरे सिंह सुभाष लांबा इत्यादि किसान मौजूद रहे।