
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने के लिए चुनाव कार्यालय पर क्षेत्र में प्रचार करने के लिए रणनीति बनाई गयी।
लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने बताया कि

प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन अबकी बार 400 के पार को पूरा करने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। किस प्रकार नगीना लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ओम कुमार को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की योजना बनाई गयी। ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने पुरैना, चांगीपुर मोर मखदुमपुर, लोदीपुर, सेला, बैर, केमरी, मालवा, सेह शहबाजपुर आदि गांवो में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार के लिए जनसंपर्क कर लोगों से भारी बहुमत से जीताने की अपील की इसके बाद कार्यालय पहुंचकर अगली रणनीति तैयार की।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, जिला मंत्री किसान मोर्चा सत्यवीर चौहान, कार्यालय प्रभारी नरेश मुनीम, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिरोहा, गौरव त्यागी, विधानसभा विस्तारक मयंक पुंडीर, वरुण त्यागी, गजेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहे|