रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)थाना नूरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति कोनाजायज चाकू के साथ फतेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बिजनौर द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के अनुपालन में थाना नूरपुर द्वारा एक व्यक्ति शादाब उर्फ सनी पुत्र कयामुद्दीन

निवासी ग्राम पीपला जागीर थाना नूरपुर जिला बिजनौर को एक चाकू नाजायज के साथ फतेहाबाद रोड कसबा नूरपुर से गिरफ्तार किया गया है इसके संबंध में थाना हाजा पर संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद यासीन, कांस्टेबल विजयपाल, होमगार्ड महिपाल आदि रहे।