रिपोर्टर अजमल अंसारी
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़) बिजनौर के चांदपुर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बोबी ने संयुक्त रूप से किक्रेट एकेडमी का फीता काटकर शुभारंभ किया है। वे यहां जेपी पब्लिक स्कूल में जेपी किक्रेट एकेडमी सेरेमनी में शामिल होने आए थे। जेपी पब्लिक स्कूल में विकास गुप्ता उर्फ रोकी ने जेपी किक्रेट एकेडमी खोली है । इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा । एसपी ने खेल जगत में आगे आने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने का आवाहन किया है। इस मौके पर जेपी पब्लिक स्कूल की कबड्डी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया

गया है।दरअसल आज चांदपुर में जेपी पब्लिक स्कूल में जेपी किक्रेट एकेडमी सेरेमनी का प्रोग्राम था जिसके चीफ गेस्ट बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बोबी थे । जेपी पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में 25 साल हो चुके हैं अब वह खेल के क्षेत्र में भी युवाओं को एक प्लेटफार्म देने वाले हैं विकास गुप्ता उर्फ रोकी ने युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ने के लिए जेपी किक्रेट एकेडमी खोली है जिसका आज एसपी नीरज कुमार जादौन व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बोबी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। फीता काटने के बाद एसपी और विकास गुप्ता उर्फ रोकी बैट लेकर पिच पर उतरे और खेल कर शुरुआत की। जेपी किक्रेट एकेडमी की पिच बीसीसीआई सर्टिफाइड पिच है ऐसा एकेडमी के कोच ने बताया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में विकास गुप्ता की जमकर सराहना की उसने द्वारा खोली गई एकेडमी को युवाओं के हित में बताया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि क्रिकेट एकेडमी खुलने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे आने वाले बच्चों का उत्साह वर्धन करने का भी आह्वान किया साथ ही कहा कि विकास गुप्ता ने बैस्ट एकेडमी खोली है उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है हमें अपने आसपास के बच्चों को भी खेल को लेकर प्रोत्साहित करना चाहिए खेल कोई भी हो युवाओं को आगे बढ़ाए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी किक्रेट एकेडमी की सराहना की और युवाओं के हित में बताया । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाबी, विकास गुप्ता राकी, सुमन त्यागी, राकेश गुप्ता, रामोतार बंसल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने फीता काट कर क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया तथा कबड्डी में स्कूल का नाम रोशन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया। अध्यक्षता अमित गोयल ने की।