Spread the love

रिपोर्टर, जितेंद्र कुमार (परिपाटी न्यूज़)

नगीना, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़), नगीना में संत गुरु शिरोमणि रविदास जयंती की शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक निकली ।शोभा यात्रा दोपहर दो बजे।मोहल्ला चौधरीयान स्थित गुरु संत शिरोमणि

रविदास धर्मशाला से पूजा पाठ के बाद शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए। रात्रि लगभग 7:30 बजे। स्टेशन रोड से होते हुए अम्बेडकर पार्क में जाकर समाप्त हुई। जहां पर आयोजको की ओर से शोभा यात्रा में शामिल झांकी के कलाकारों व अखाड़े के उस्ताद

खलीफाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।शोभा यात्रा का नेतृत्व रविदास सभा के अध्यक्ष राजकुमार व महामंत्री धर्मेन्द्र अपनी समस्त टीम के साथ कर रहे थे।शोभा यात्रा में तीस झांकियां, तीन अखाड़े व बैंड थे। शोभा यात्रा में नगर के गणमान्य व क्षेत्रीय प्रतिनिधि पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह,वर्तमान सांसद

गिरीशचंद्र, विधायक ओम कुमार,धर्मेन्द्र पारस, पूर्व विधायक सतीश गौतम, सुरेश राठौर, मनोज कुमार ( सेवा निवृत्त जज),चन्द्रशेखर आजाद, भाजपा संभावित प्रत्याशी रोशन लाल, शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम अवनीश त्यागी, एसपी ग्रामीण राम अर्ज सिंह,सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद