Spread the love

राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। हरकीपौड़ी स्थित प्रभु दयाल धर्मशाला में भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर चंद्रमोहन कौशिक का स्थानीय व्यापारी एवं युवाओं ने फूलों की वर्षा एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया!।


स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि आपका स्नेह एवं सहयोग जो मुझे प्राप्त हो रहा है उसका में हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं! मैं आपके सुख-दुख में सदैव आपके साथ खड़ा हूं! उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कारण देश की जनता विषम कष्ट, संकट, एवं भय के वातावरण में जीने को विवश है! ऐसे समय में हम सभी को धैर्य साहस एवं संयम बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है !

आपकी भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं की ऐसे कष्टदायक वातावरण को देखते हुए आप सभी स्वागत सम्मान की अपेक्षा स्वयं का एवं अपने परिवार का पूर्णता ध्यान रखते हुए अपने घरों पर ही रहे एवं आपके घर के आसपास जो भी गरीब परिवार है उनकी कच्चे राशन, कपड़े एवं दवाई इत्यादि से यथासंभव सहायता अवश्य करें!
स्वागत करने वालों में नवीन शर्मा, सोनू गोसाई, अनुज बिश्नोई, रवि अरोड़ा ,सुभाष पठानिया, नरेश नैथानी, प्रदीप गोयल, भजन सिंह ,शरद अग्रवाल , जितेंद्र यादव, अशोक अग्रवाल, प्रताप कन्याल, शिवम, विनोद गोस्वामी, राजीव जैन, अरविंद कुमार, विनोद शर्मा, राजकुमार जैन, नीरज जोशी, विपिन गौड़, महेश रस्तोगी, जीवन मेहता, आदि उपस्थित थे!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *