Spread the love

रिपोर्ट-आकाश कुमार/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर

स्योहारा(बिजनोर)परिपाटी न्यूज़- अपराधियों के बुलंद हौसले खाकी की साख पर सवाल उठा रहे हैं। स्योहारा क्षेत्र के ग्राम किबाड़ में अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाशों ने मुर्गी फार्म संचालक के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों व ग्राम वासियो

में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को मुरादाबाद के फोटोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के ग्राम किवाड़ निवासी 45 वर्षीय समीम पुत्र मेहंदी हसन गांव से बाहर स्थित अपने मुर्गी फार्म पर सो रहा था। बताया जा

रहा है कि रात्रि में लगभग 11 से 12 के बीच मैं अज्ञात बदमाशों ने फार्म पर पहुंचकर समीम के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद समीम घायल अवस्था में रोड पर गिर गया। इस घटना में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *