
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं उ०प्र० कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में उ०प्र० कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम मंझौला गुर्जर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

ब्लॉक नूरपुर के ग्राम मंझोला गुर्जर स्थित ए० एस० जी० एम० एस० एस० कंप्यूटर सेंटर पर आयोजित रोजगार मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रूमाल सिहं कटारिया प्रधान द्वारा किया गया। रोजगार मेले में लगभग 280

प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसके सापेक्ष लगभग 152 प्रशिक्षणार्थियों को 6 कम्पनियों ने सेवायोजित किया। रोजगार मेले के आयोजन में जिला कौशल प्रबंधक मारकण्डे चौरासिया, प्रशिक्षण केन्द्र प्रबंधक नवनीत कटारिया, शिव कुमार कटारिया, डॉ० नरेशपाल सिंह, सुनील चौधरी, वीर सिंह, गफ्फार अहमद, कलीम अहमद एवं डी पी कटारिया आदि मौजूद रहे।