रिपोर्ट -हरिओम सिंह
लखीमपुर खीरी परिपाटी न्यूज। थाना मझगई पुलिस द्वारा, 20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब तथा 600 ग्राम यूरिया सहित अभियुक्त अरविन्द कुमार को गिरफ्तार किया गयापुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शराब के निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.02.2023 को थाना मझगई पुलिस द्वारा अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र बलराम निवासी बबौरा थाना मझगई जिला खीरी को तालाब के किनारे बहद ग्राम बबौरा से गिरफ्तार किया


गया। अभियुक्त की जामा तलाशी से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 600 ग्राम यूरिया की बरामदगी हुई साथ ही मौके पर करीब 1000 लीटर लहन व उपकरणों को नष्ट किया गया। अभियुक्त अरविन्द कुमार के विरूद्ध मु0अ0सं0 44/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया है।पंजीकृत अभियोग विवरण –मु0अ0सं0 44/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0दं0वि0अभियुक्त से बरामदगी विवरण –01 प्लास्टिक की पिपिया में करीब 20 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व 600 ग्राम यूरियागिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –1. उ0नि0 मो0 मुस्ताक थाना मझगई2. उ0नि0 प्रमोद कुमार मिश्रा थाना मझगई3. हे0का0 सत्यानन्द पासवान थाना मझगई4. हे0का0 मुकेश कुमार थाना मझगई