Spread the love

रिपोर्ट-अमित सैनी/ रायवाला

देहरादून परिपाटी न्यूज। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन मे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा हरिपुरकला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06.02.2024 को मोतीचूर रेलवे अण्डर पास गश्त के दौरान अभियुक्त रोककर चैक किया गया तो अभियुक्त के पास एक सफेद कट्टे मे 51 पव्वे देशी

शराब जाफरान बरामद हुयी । बरामदगी होने पर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, प्रवीण पुत्र मनोज कुमार निवासी गौलोक धाम गली हरिपुरकला थाना रायवाला उम्र-29 वर्ष,बरामदगी विवरण, अभियुक्त के कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब

जाफरान बरामद होना । पुलिस टीम उ0नि0 विनय शर्मा, थाना रायवाला ,कानि0 755 कृष्ण प्रकाश , थाना रायवाला, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0स0-22/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया । आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद