Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर जागीर में शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मदिन के उपलक्ष में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया।शहीद बाबा दीप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में श्री गुरु सिंह सभा रोशनपुर जागीर के तत्वाधान में आयोजित विशेष किर्तन समागम में क्षेत्र से आई सैकड़ों की तादाद में सिख संगत को पंथ के विद्वान रागी भाई हरविंदर सिंह (लिटिल वीर जी) बीबी कोला जी भलाई

केंद्र अमृतसर तथा भाई मनप्रीत सिंह ने गुरबाणी कर संंगत को निहाल किया। बता दें कि शहीद बाबा दीप सिंह का जन्म 26 जनवरी 1682 को उनके पिता भगत और उनकी मां जियोनी के घर हुआ था। इस अवसर पर नूरपुर ,राहुनगली, ताजपुर, पाडली आदि सिख संगतो ने भाग लिया। समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। अरदास के उपरांत कल प्रसाद वितरण किया गया। समागम में गुरु सिंह सभा रोशनपुर जागीर की कमेटी व सेवादारों‌ का भरपूर सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद