रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दाना सफीपुर निवासी बाबूराम भारतीय पर जानलेवा हमला द्वारा करने का प्रयास करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूराम भारतीय पुत्र केसरी सिंह निवासी ग्राम बल्दाना सफीपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा नूरपुर थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि राजू, अमित कुमार, ब्रिजू, संजीव, अरुण कुमार धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम बल्दाना सफीपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर द्वारा डॉ मुकेश के

क्लीनिक के सामने गाली गलौज करने लगे बाबूराम द्वारा गाली गलौज पर आपत्ति करने पर अभियुक्तगणों ने बाबूराम के साथ मारपीट शुरू कर दी बाबूराम को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बाबूराम को बचाने आये बृजेश देवी अपने डॉक्टर मुकेश कुमार वह अश्वनी पुत्र रामावतार शुभम पुत्र रामअवतार चोटिल हो गए। अभियुक्त गणों में अपने घर की छत से वादी में उसके परिजनों के ऊपर पथराव भी किया जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। तहरीर के आधार पर राजू व अरुण कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामपाल सिंह कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल हरिओम आदि रहे।