Spread the love

रिपोर्ट मुनेश चन्द शर्मा परिपाटी न्यूज मीडिया चांदपुर

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) बिजनौर के थाना चांदपुर से थाना प्रभारी निरीक्षक को चोरियों की घटना का अधिकारियों को न बताना एवं सही से कर्तव्य निषठित ना रहना को लेकर 5 2 2024 को जनसुनवाई के दौरान ज्ञात हुआ है ।कि थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम ढाकी बसेड़ी गांव में पूर्व में ट्रूयूवैलो‌‌ पर हुई चोरी मोटर चोरी गन्ना चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाएं हुई है। थाना प्रभारी चांदपुर में चौकी प्रभारी व्यवस्था द्वारा चोरी की इन घटनाओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया है ।एवं अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही मात्र एक प्रकरण में अत्यंत विलंब के बाद की गई । इससे पूर्व में भी बहुत चोरी की घटनाओं के संबंध में प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। इसके अतिरिक्त थाना

प्रभारी चांदपुर द्वारा प्रतिदिन जन सुनवाई के अन्तर गत थाना अस्तर पर होने वाली जनसुनवाई में कोई रुचि नहीं ली गई। तथा प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया ।गया है ।थाना स्तर पर प्राप्त गैर जमानती वारंटो में गिरफ्तारी नहीं की गई ।एवं अधिकतर गैर जमानती गिरफ्तारी वारंटो को समद तमील नही किया गया। जोकि अत्यंत आपत्तिजनक है। थाना प्रभारी चांदपुर द्वारा अपने कर्तव्य दायित्व के प्रति उदासीनता शिथिलता थाना क्षेत्र में घटी चोरी की घटनाओं से उच्च अधिकारियों कोसंज्ञानित न कराये जाने के फल स्वरुप पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना चांदपुर संजय कुमार व चौकी प्रभारी बास्टा उप निरीक्षक इंद्रदेव कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गणों को निर्देशित किया गया है ।कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य दायित्वों के प्रति उदासीनता न बरतें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद