रिपोर्ट- अमित सैनी /रायवाला
रायवाला परिपाटी न्यूज। थाना रायवाला पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड राज्य मे प्रतिबन्धित पेडो को चोरी से काटकर वाहन रखकर अवैध रुप से परिवहन करने वाले 02 अभियुक्तो को मय चोरी की लकडीयो को मय वाहन BOLERO PICK संख्या UK08CB4362 के गिरफ्तार किया । आज दिनांक 04.02.2024 को पुलिस कण्ट्रोल रुम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी की थाना

रायवाला क्षेत्रान्तर्गत खैरी कलां पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा आम के पेडो को काटकर वाहन सं0 UK08CB 4362 मे ले जा रहे हैं। थाना रायावला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त सन्दिग्ध वाहन को खैरीकला 20 फुटी के पास रोककर चैक किया गया तो उक्त वाहन प्रतिबन्धित पेडो की लकडियां मिली । उक्त सम्बन्ध मे वन विभाग से सम्पर्क कर वन विभाग के अधिकारी /कर्मगणो को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा पुष्टी की गयी की यह प्रतिबन्धित पेडो की लकडियाँ है जिसकी कोई अनुमति नही है। अभियुक्तगणो को मौके पर ही कारण गिरफ्तारी बताते हुए हस्ब कायदा गिरफ्तार किया गया । प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना
रायवाला पर मु0अ0स0-20/24 धारा 379/411 भादवि व 4/10, उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधि0 1976 व संशोधन भारतीय वन अधि0 उत्तराँचल संशोधन 2001 व धारा 41,42 भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणो का नाम, नौशाद पुत्र शहीद निवासी ग्राम निवादा तहसील भगवानपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष ,महमूद हसन पुत्र स्व0 नूर हसन निवासी ग्राम खैडली तहसील भगवानपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 40 वर्ष ,बरामदगी का विवरण, प्रतिबन्धित 11 नग आम प्रकाष्ठ व सोख्ता 3 कुन्तल लगभग, एक BOLERO PICK संख्या UK08CB4362बरामद ।,एक आरी लोहे की भी बरामद हुई, पुलिस टीम ,उ0नि0 कुशाल सिह रावत ,थाना रायवाला, उ0नि0 सन्दीप चौहान ,थाना रायवाला ,हे0कानि0 318 चन्द्रशेखर ,थाना रायवाला, कानि0 1166 सुनील कुमार ,थाना रायवाला, अभियुक्गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगणो को समय से मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है । तथा वाहन उपरोक्त को मुकदमे के अतिरिक्त एमवीएक्ट मे भी सीज किया गया ।