Spread the love

अमित सैनी/रायवाला

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। प्रवर्तन दल और बाइक स्क्वाड द्वारा आज दिनांक 2–02–2024 को सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के वाहन चलने वालों के विरुद्ध क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।ऋषिकेश क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दुर्घटनाओं में देखने में आता है की हेलमेट न पहनने के कारण व्यक्ति मृत या गंभीर घायल हो जाते हैं।प्रायः देखा जा रहा है

की दोपहिया चालक हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए पहन रहे हैं या केवल दोपहिया चालक ही हेलमेट पहन रहा है, पीछे बैठी सवारी हेलमेट नहीं पहनती। पैंफलेट के माध्यम से दुपहिया चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हे बताया गया की हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में आपके जीवन की रक्षा करता है। इसे बोझ नही अपना रक्षा कवच समझें।

आजकल मोबाइल के सुरक्षा के लिए भी स्क्रीन गार्ड लगाए जाते हैं तो इस अमूल्य जीवन के रक्षा के लिए दोपहिया चलाते समय अवश्य हेलमेट पहनें। साथ ही अपने परिवार व मित्रों को भी दोपहिया चलाते समय

हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। कुल चालान -139 ,बिना हेलमेट-128,सीज-02 और कहां आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार ,परिवहन उप निरीक्षक – नाथी लाल भट्ट, बारूमल, मेहताब अली आदि उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद