Spread the love

संवाददाता देवेश्वर धीमान

बिजनौर परिपाटी न्यूज | स्कूल बस एवं ई-रिक्शाओं में सिटिंग क्षमता के अनुसार ही उसमें सवारियां बैठाई जाएं तथा प्रत्येक स्कूल वाहन की विंडो स्क्रीन एवं उसकी साइडों पर सवारियों की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित कराए शिक्षा विभाग | संवेदनशील एक्सीडेंटल स्थानों को चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं की जांच करें तथा ब्लेक स्पॉट सहित सभी एक्सीडेंटल स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रयास और उपाय किए जाएं | 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग करने पर उनका चालान करना सुनिश्चित करें तथा उनके अभिभावकों को भी निर्देशित करें कि इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए | जिलाधिकारी

अंकित कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग सहित सभी मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से लगाए जाने वाले होर्डिंग एवं यूनीपोल को हटाने तथा अवैध रूप से स्थापित होर्डिंग एवं यूनीपोल के स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए | जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने लोनिवि, पुलिस एवं अन्य सड़क से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील एक्सीडेंटल स्थानों को चिन्हित कर उनकी जांच करें कि किन कारणों से एक्सीडेंट हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लेक स्पॉट सहित सभी एक्सीडेंटल स्थानों पर एक्सीडेंट रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रयास और उपाय किए जाएं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर नहीं चलना चाहिए यदि किसी स्कूल में बिना फिटनेस के कोई वाहन अवशेष है तो तत्काल वाहनों की फिटनेस कराकर अवगत करना सुनिश्चित करें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि बस एवं ई-रिक्शाओं में सिटिंग क्षमता के अनुसार ही उसमें सवारियां बैठाई जाएं तथा प्रत्येक स्कूल वाहन की विंडो स्क्रीन एवं उसकी साइड पर सवारियों की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल आज शाम 5:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस विभाग एवं नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ वाले दो रास्तों का चिन्हिरण कर उन पर ई-रिक्शा का आवागमन प्रबंधित करें तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान एवं दंडात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित मार्गों पर अवैध रूप से लगाए जाने वाले होर्डिंग एवं यूनीपोल को हटाना सुनिश्चित करें और अवैध रूप से स्थापित होर्डिंग या यूनीपोल के स्वामियों को नोटिस जारी करें। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग करने पर उनका चालान करना सुनिश्चित करें तथा उनके अभिभावकों को भी निर्देशित करें कि इसकी पुनरावृत्ति न होने पाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्र0 विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव बाजपेई, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शादाब खान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद