
रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक व देश भक्ति कार्यक्रमो ने सभी का मन मोह लिया। खालसा इंटर कॉलेज में 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लाह और उसका पूर्वक बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी अनिल सूद ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताया। कॉलेज के प्रबंधक कुलवंत सिंह चोकडायत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में सहयोग करने के लिए शिक्षित का होना अति आवश्यक है।

देश के लिए हुए शहीद क्रांतिकारीयों के बलिदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह पोथीवाल, प्रधानाचार्य सुनीत प्रकाश त्यागी, पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य बाबू सिंह, स अमृत सिंह, स परविंदर सिंह, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह,स हरभजन सिंह अमन, स भाग सिंह,मां जन्मेजय सिंह एवं कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन सरदार मास्टर गुरुचरन सिंह ने किया।