
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच सौ गरीब, बहसहरों को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को नगर के भारत बैंकट हाल मे आयोजित कार्यक्रम मे नवनियुक्त राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अफजाल मंसूरी का मोदी टीम महासंघ ने फुलमालाओ से जोर दार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष अफजाल मंसूरी द्वारा पांच सौ गरीब बेसहारों को कंबल बाटें गए।प्रदेश अध्यक्ष अफजाल मंसूरी ने संबोधन मे कहा है कि संगठन का हर एक कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर जनता की समस्या को सुने संगठन के बारे में सबको जागरूक करे उनहोंने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हे दी है उसको ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि वे मोदी योगी के राज में देश उन्नति कर रहा है भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का नाम पुरी दुनिया में रोशन किया है ।

उनहोंने कहा है के भाजपा पार्टी के कामों को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने का काम करे भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपराधियों भूमाफिया पर लगाम कसने का काम किया महिला, बच्चियों अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है पिछली सरकारों में अपराधियों का बोलबाला था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी की चार सौ से ज्यादा सांसद जीतकर लोकसभा में पहुंचे गई भाजपा का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश से क्या हुआ हर एक वादा पुरा कर दिया अब तो अयोध्या में पांच सौ साल पुराना पुरुषोत्तम राम भगवान का भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है आज देश में राम के भक्त राम कि भक्ति में डूबे हुए हैं देश का हर समाज भाजपा की सरकार की ओर देख रहा है कयोंकि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास बगैर किसी भेदभाव के कर रही है कार्यक्रम में नगर पालिका चैयरमैन डाॅक्टर एमपी सिंह,जिलाध्यक्ष नदीम अहमद, नैशनल वाइस-चेयरमैन महेन्द्र सिंह सैनी,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, एडवोकेट अजयवीर चौधरी,इन्तेजार कुरेशी,मुकैश जोशी,उमेश त्यागी,डाॅक्टर मोहम्मद अली,राजीव त्यागी,मो आजम,मो आदिल मंसूरीआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार हरभजन अमन सिंह व संदीप जोशी ने संयुक्त रूप से किया।