Spread the love

रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर

नूरपुर(परिपाटी न्यूज़)। सिख कौम के महान योद्धा शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शनिवार को गुरमति समागम का आयोजन किया गया। इससे पहले गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ का समापन हुआ।


इसके उपरांत सुबह दस बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष कीर्तन समागम हुआ। जिसमें हजूरी रागी अरवेंद्र सिंह ने सूरा सो पहचानिए जो लडे दीन के हेत पुरजा पुरजा कट मरे कभु न छोडे खेत मधुर गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।

कमेटी के मुख्य सलाहकार अजीत सिंह ने बाबा दीप सिंघ जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह ने कीर्तन प्रचारको और गुरुघर के सेवको को सरोपे से सम्मानित किया। अरदास उपरांत संगत को गुरु का अटूट लंगर छकाया गया। समागम के आयोजन में कमेटी उप प्रधान रिंकू भाटिया, रविंद्र सिंह, मलकीत सिंह, दारा सिंह, मोहित सिंह, सिंगराल सिंह, गुणवंत सिंह, सचिन सिंह, रोहित मुंशी,हरनाम सिंह के अलावा नरेश जूनेजा,प्रमोद चौहान कातिब,गुरनाम सिंह भाटिया, हरभजन सिंह आदि गुरूघर सेवको का योगदान रहा। वहीं राजा का ताजपुर में भी शहीद योद्धा बाबा दीप सिंह का जन्मदिवस श्रद्धा भाव से मनाया गया गुरु घर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जितेन्द्र सिंह, गुरु घर के सेवादार प्रभजोत सिंह बादल,स हरदीप सिंह गुजराल, आदि ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। छोटे-छोटे बच्चों ने गुरबाणी कीर्तन में सहयोग किया। दरबार साहिब में लगभग एक महीने से चल रहे लंगर में सहयोग के लिये सचिव स हरदीप सिंह,स हरमीत सिंह को गुरुघर मे सम्मानित किया गया। अरदास के उपरांत संगत को गुरु का अटूट लंगर छखाया गया।

By Rahul Tomer

C.E.O(IT Dept.) Paripati News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *