संवाददाता देवेश्वर धीमान
बिजनौर परिपाटी न्यूज । कड़ाके की ठंड में शहर में पिछले बीस दिनों से चल रही निःशुल्क चाय सेवा का विराम कर दिया गया है। बिजनौर नगर के व्यस्तम चौराहे पोस्ट ऑफिस पर निःशुल्क चाय सेवा के समापन पर भाजपा के नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री मानव सचदेव व लोक सभा विस्तारक आतिश शर्मा की उपस्थिति रहीं। साहित्य विहार निवासी डॉ० मोहित शर्मा इस कड़ाके की ठंड में बिना रुके निरंतर पिछले काफ़ी दिनों से शहर में निःशुल्क चाय सेवा अभियान का

आयोजन कर रहे है। बिजनौर नगर में पहली बार इस तरह की निःशुल्क चाय सेवा की शुरुआत गत वर्ष से डॉ० मोहित शर्मा द्वारा की गई है। डॉ० शर्मा अन्य कई सामाजिक संघटनों से जुड़े हुए है व किसी ना किसी रूप में सामाजिक कार्य करते रहते है। पिछले वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर पूरे नगर में हरिद्वार से लाकर निःशुल्क गंगाजल वितरित किया था व होली के शुभ अवसर पर पूरे नगर में निःशुल्क गुलाल का वितरण किया था। इस वर्ष भी ठंड बढ़ते ही निःशुल्क चायसेवा शुरू कर दी गई। सुबह की सर्दी में जब लोग घर दुबकने के लिये मजबूर है। वही शहर के विभिन्न चौराहों पर निःशुल्क चाय सेवा लगातार जारी है। सुबह सर्द मौसम में

राहगीरों, पढ़ने वालों बच्चो, यात्रियों, रिक्शावालों, बजुर्गों के अनुसार डॉ० मोहित शर्मा का यह प्रयास अतुलनीय है। उनकी यह सेवा सच्चे मनोभाव से की जा रही है। उनके इस कार्य को नगर में काफ़ी प्रशंसा मिल रही है। आज की निःशुल्क चाय सेवा में राकेश शर्मा आईटीआई, पंकज शर्मा, नितिन अग्रवाल, धर्मवीर सिंह, विपिन शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, राजीव कश्यप, विकास रावत, प्रदीप सिंह, विजयपाल सिंह, अंकित महृषि, पुनीत अग्रवाल, पुनीत शर्मा, सिद्धार्थ आदि का सहयोग रहा।