Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

राजा का ताजपुर, बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) ताजपुर नूरपुर रोड़ पर स्थित प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का उत्सव बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया। 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत व नृत्य नाटिका के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। सीनियर और जूनियर छात्रों ने हिंदी तथा अंग्रेजी में ओजस्वी भाषण दिये। कार्यक्रम में डिग्री

कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में स्कूल के प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। स्कूल के प्रबंधक उदित नारायण सिंह के निर्देश पर कार्यलय प्रमुख हर्षित वर्मा के संरक्षण में छात्रों द्वारा

मिष्ठान वितरित कराया गया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक अवधेश भारद्वाज, हिमांशु प्रताप, विशाल कुमार, ईमेनुएल, निक्की शर्मा,प्रणवी, दीपिका, अर्चना, कशिश, कनिका, पल्लवी त्यागी, प्राची, मानसी आदि का सहयोग रहा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद